Ads

दुर्घटना में घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

मालपुरा|क्षेत्रमें हुई एक सडक दुर्घटना में घायल हुए अधेड़ को गंभीरावस्था में जयपुर रेफर किए जाने के बाद अधेड ने जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपखंड क्षेत्र के कचौलिया-सोटवाडा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात तेज गति में अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर गड्डे में गिरने से बाइक सवार गोविन्द पुत्र बीजा बैरवा निवासी पांडरवाडा-थाना अरांई गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा उसके सिर शरीर पर गंभीर चोटे आई थी।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची लाम्बाहरिसिंह की 104 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को इलाज के लिए मालपुरा के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाइक से गिरकर चोटिल हुए गोविन्द के सिर में गंभीर चोटे एवं हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया। जहां गोविन्द ने उपचार के दौरान शनिवार को शाम दम तोड़ दिया।

शराबपीकर उत्पात मचाते दो गिरफ्तार

मालपुरा| शराबपीकर उत्पात मचाने के मामले में थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रामवतार ताखर ने बताया कि मैंहरू गांव में दो युवकों द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाने की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर टोरडी चौकी इंचार्ज पीरूलाल को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।

No comments:

Powered by Blogger.