Ads

अतिरिक्त निदेशक ने किया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण

मालपुरा| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य डॉ. आदित्य आत्रे ने गुरूवार को मालपुरा के रेफरल अस्पताल का औचक निरिक्षण किया। जांच के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में दस जनवरी से लगातार बगैर सूचना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित चल रही महिला चिकित्सक होम्योपेथिक डॉ. प्रतिभा को नोटिस जारी करने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुनदास को आदेश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की गर्मी के मौसम में बीमारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की प्रभारी अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन करीब छह सौ रोगियों की आउटडोर जांच उपचार किया जा रहा है अतिरिक्त निदेशक के साथ विभाग के सी पी शर्मा भी थे अतिरिक्त निदेशक ने भास्कर से बातचीत में बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिला उप जिला स्तर पर तीन दिवसीय मेगा फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन 25 से 27 अप्रेल तक किया जाएगा इसमें बगैर दवा के उपचार होगा मालपुरा के रेफरल अस्पताल में भी शिविर आयोजित किया जाएगा अतिरिक्त निदेशक आदित्य आत्रे ने बताया कि इस मेगा शिविर में 21 प्रकार के रोगों का उपचार बगैर दवा दिए किया जाएगा इनमें मुख्य रूप से कंधो , जोडो का दर्द,सियाटिका ,स्वाइनफलू, चिकनगुनिया दर्द, गर्दन दर्द शरीर के अंगों में सुन्नता आने का भी उपचार किया जाएगा इस शिविर में फिजियोथेरेफिक की सेवाएं ली जाएगी शिविर की सफलता के लिए उन्होंने अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन दास को जिम्मेदारी दी है तथा अधिक से अधिक लोगों को लाभ पंहुचाने के लिए प्रचार प्रसार करने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं , शिक्षकों, ग्राम सेवकों तथा ग्रामीण अस्पतालों के कर्मचारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए है चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने मालपुरा अस्पताल में एनेस्थिया चिकित्सक को अन्यत्र डेपूटेशन पर भेजने से उत्पन्न परेशानियों से अवगत कराया तथा एक फिजिशियन की अस्पताल में तत्काल नियुक्ति की आश्यकता जताई।

मंत्रीके निरीक्षण में डॉक्टर नदारद

टोंक| कृषिमंत्री, पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने गुरुवार ने दूनी के श्रैणी पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डाॅक्टर नहीं मिलने एवं दवाईयां पर्याप्त नहीं हेाने पर मंत्री ने जॉइंट डायरेक्टर दिलीप सिंह एवं डायरेक्टर अजय गुप्ता से बात की और जांच करने के निर्देश दिए।

No comments:

Powered by Blogger.